ब्यूरो चीफ एन त्रिपाठी की रिपोर्ट।
नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में उतरे भाजपा सांसद एवंं वरिष्ठ भाजपाा नेता
केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में शनिवार को भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं और आम लोगो ने रैली निकाली। इस रैली की अगुवाई सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद सहित जनपद के सभी विधायक और बिहार प्रदेश के महाराजगंज से बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह भी शामिल रहे इस यात्रा दौराना एक विशाल जनसमूह था सबके हाथों मे तिरंगा झंडा एवं पूरे शहर मे बंदे मातरम की गूंज होती रही तथा इस यात्रा के दौरान सैकड़ों मीटर लंबा तिरंगा झंडा बनाया गया था इस तिरंगे को भाजपा कार्यकर्ता दोनों तरफ से पकड़े हुए थे यात्रा के दौराना बिहार प्रदेश के महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह ने कहा की यह यात्रा जागरूकता अभियान तहत चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से नागरिकता संशोधन अधिनियम को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा उन्होंने ने कहा की नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध करने वाले लोगो को कालिख पोत लेना चाहिए।